इस पुस्तक का उद्देश्य हिंदी भाषा में स्नातक स्तर पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की तैयारी करने वाले सभी छात्रों की प्रमुख जरूरतों को पूरा करना है | इस पुस्तक में अभ्यास सामग्री को अत्यधिक छात्र-हितैषी और संपूर्ण तरीके से शामिल किया गया है।
वर्तमान प्रकाशन नवीनतम 2022 संस्करण है, जिसे डॉ. विकास और श्री पवन कुमार झा ने लिखा है|
- एनटीए द्वारा जारी नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार
- अध्याय/विषय-वार वष्तुनिष्ठ प्रश्न और उत्तर
- अवधारणाओं की समझ के लिए समुचित उदाहरण और व्याख्या
- अभ्यास हेतु मॉक टेस्ट
पुस्तक संरचना:
- अध्याय 1 हिन्दी भाषा के उद्गम और विकास पर केन्द्रित है।
- अध्याय 2 में भारतीय संविधान में राजभाषा हिन्दी से संबंधित विभिन्न प्रावधानों सहित आठवीं अनुसूची शामिल आधिकारिक भाषाओं के बारे में जानकारी दी गयी है।
- अध्याय 3 से 10 के अंतर्गत वर्ण विचार, शब्द विचार, पद विचार (संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, अव्यव, काल, वाच्य, वचन, लिंग, कारक आदि), संधि, उपसर्ग-प्रत्यय, समास, वाक्य रचना, अलंकार आदि के बारे में विस्तृत सामग्री दी गयी है।
- अध्याय 11 से 15 के तहत पर्यायवाची, विलोम, श्रुति सम भिन्नार्थक तथा अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को शामिल किया गया है।
- अध्याय 16 में हिन्दी के प्रचलित मुहावरे और लोकोक्तियों (अर्थ सहित) की सूची दी गयी है।
- अध्याय 17 में हिन्दी व्याकरण से संबंधित महत्वपूर्ण पारिभाषिक शब्दों और पदों की व्याख्या प्रस्तुत की गयी है।
- अध्याय 18 में अपठित गद्यांश-पद्यांश और उनपर आधारित सूचनात्मक, व्याकरणिक और साहित्यिक प्रश्न शामिल किए गये हैं।